Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा छह मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल सीतापुर,मैनपाट,दरिमा, नवानगर,धौरपुर एवं बतौली मंडलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता (बबलू) की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा जनहित के कार्यों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की रीति-नीति,अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। बैठक का संचालन वीर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता (बबलू),कार्यालय मंत्री नंदकिशोर ताम्रकार, कोषाध्यक्ष निशांत गुप्ता (मोंटी), मंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री गणेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गंगा दशहरा पर दुलही तालाब में हुआ भव्य माँ गंगा पूजन और महाआरती का आयोजन.

Share …दीपों की रोशनी से जगमगाया दुलही तालाबसूरजपुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। दुलही तालाब में गंगा …

Leave a Reply