Breaking News

चिरमिरी@ चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात…5.09 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

Share


मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति
चिरमिरी,28 मई 2026 (घटती-घटना)।
चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है,छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए ?509.36 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है,यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 में शासकीय महाविद्यालय चिरमिरी के समीप कराया जाएगा।
सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों को एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त सभागार उपलब्ध होगा, लंबे समय से क्षेत्र में बड़े सांस्कृतिक,सामाजिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए उपयुक्त ऑडिटोरियम की मांग की जा रही थी,जिसे अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद मूर्त रूप मिलने जा रहा है,प्रस्तावित ऑडिटोरियम में विशाल सभागार,आधुनिक मंच व्यवस्था, अत्याधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश प्रणाली,पर्याप्त बैठने की व्यवस्था,पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, इससे स्थानीय कलाकारों,विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं को बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस स्वीकृति को चिरमिरी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है,लोगों का मानना है कि इस ऑडिटोरियम के बनने से न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,बल्कि बड़े स्तर के शासकीय एवं गैर-शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन भी आसानी से किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार
इस अवसर पर श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि चिरमिरी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह भव्य ऑडिटोरियम आने वाले समय में क्षेत्र की नई पहचान बनेगा,उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला एवं क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा साहित्यिक,सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
आधुनिक आधारभूत संरचना को मिलेगा बढ़ावा…
नगर पालिक निगम क्षेत्र में इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति के बाद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है,लोगों का कहना है कि यह परियोजना चिरमिरी के शहरी विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply