


,
एक दिन में 8 सफल सर्जरी
स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हो रहा विस्तार
एमसीबी/चिरीमिरी,27 मई 2026(घटती-घटना)। जिला चिकित्सालय एमसीबी के अंतर्गत संचालित 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ अब क्षेत्रीय लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है,अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं,विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है,इसी क्रम में अस्पताल ने एक ही दिन में 8 सफल सर्जरी कर नई उपलब्धि हासिल की है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले सीमित संख्या में ऑपरेशन हो पाते थे,लेकिन अब ऑपरेशन थिएटर की बेहतर व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के कारण मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल रहा है,इससे बड़े शहरों में रेफर होने वाले मरीजों की संख्या भी कम हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों का दिख रहा असर…
अस्पताल की इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के कुशल प्रबंधन को दिया जा रहा है,अस्पताल में लगातार संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
एक दिन में हुए 8 प्रमुख ऑपरेशन
अस्पताल में जनरल सर्जरी,ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की सफल सर्जरी की गई,इनमें स्क्रोटम इंजरी रिपेयर, हाइड्रोसील ऑपरेशन,सेबेशियस सिस्ट सर्जरी, एब्सेस ऑपरेशन,अंगूठे का अम्प्यूटेशन और फ्रैख्र इम्प्लांट रिमूवल जैसी प्रक्रियाएं शामिल रहीं,सभी मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विशेषज्ञ डॉक्टरों और ओटी टीम की रही अहम भूमिका
इन सर्जरी में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जायसवाल,एनेस्थेटिस्ट डॉ. एल.पी. मराबी,डॉ. फिरोज शेख,जनरल सर्जन डॉ. राजीव गुप्ता और ईएनटी सर्जन डॉ. अलेख सिदार सहित ओटी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही,प्रशिक्षित स्टाफ और आधुनिक उपकरणों की मदद से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
ग्रामीण मरीजों को मिल रही राहत
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा, मनेंद्रगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख कम करना पड़ रहा है,जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों में राहत मिल रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur