Breaking News

अम्बिकापुर@ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share


गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई,मारपीट से आहत युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
अम्बिकापुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोप है कि विवाह कार्यक्रम के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
मां को नचाने की बात पर हुआ विवाद : पुलिस के अनुसार थाना गांधीनगर में दर्ज मर्ग क्रमांक 37/2026 की जांच के दौरान पता चला कि मृतक रूकचंद नागेश (25) निवासी सरगवां पतरापारा 27 अप्रैल 2026 को गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में डीजे साउंड पर ग्रामीण नाच रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मृतक की मां कबिलासो को भी नाचने के लिए कहा…जिसका मृतक ने विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपी रामप्रसाद,राजनाथ और अजीत ने मृतक के साथ मारपीट की। घटना से दुःखी और आहत होकर रूकचंद रोते हुए रात करीब 3 बजे घर पहुंचा और अपनी बहन सुमरी नागेश को पूरी घटना बताई। इसके कुछ देर बाद उसने गांव के पीपल पेड़ में ड्रीप पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
तीनों आरोपी गिरफ्तार : मामले की जांच और गवाहों के बयान के आधार पर थाना गांधीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 108, 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी रामप्रसाद उर्फ रित्रा (28), अजीत कुमार (32) एवं राजनाथ तिर्की (40) निवासी सरगवां थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 25 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका : प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक इमरान गालिब एवं सैनिक रोशन गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ तरईया पुल टूटा,रास्ता बंद…अब 17 की जगह 24 किमी का सफर

Share तरईया पुल क्षतिग्रस्त,कोटाडोल-कमर्जी आवागमन पर ब्रेक कोटाडोल-कमर्जी मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित…7 सितंबर तक डायवर्जन…उल्लंघन …

Leave a Reply