
बीपी,शुगर जांच से लेकर हड्डी और नसों के उपचार तक,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
सूरजपुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरजपुर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया, श्याम आयुर्वेदिक वेलनेस एवं फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों के लिए निःशुल्क बीपी जांच,शुगर जांच और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई,शिविर में आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक,फिजियोथेरेपी एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
शिविर में मुख्य रूप से हड्डी, जोड़ और नसों से संबंधित समस्याओं से पीडि़त मरीजों की जांच की गई, चिकित्सकों ने बिना ऑपरेशन उपचार पद्धति के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञों से परामर्श लिया, शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. पी.एम. त्रिपाठी (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. प्रदीप देवांगन (आयुर्वेदिक चिकित्सक), डॉ. सोनाली कुण्डू (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. विजय यादव (होम्योपैथी चिकित्सक) उपस्थित रहे। वहीं आयोजन की जिम्मेदारी श्याम आयुर्वेदिक वेलनेस एवं फिजियोथेरेपी सेंटर के प्रबंधक हिमांशु जैन द्वारा संभाली गई, डॉ. सोनाली कुण्डू ने कई मरीजों का फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया और लोगों को नियमित व्यायाम एवं सही बॉडी पोस्टर के महत्व के बारे में बताया, वहीं डॉ. प्रदीप देवांगन ने पंचकर्म और अग्निकर्म थेरेपी के माध्यम से मरीजों का उपचार करते हुए आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, मुख्य चिकित्सक डॉ. पी.एम. त्रिपाठी ने कहा कि यदि लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो लोगों को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ फिजियोथेरेपी और आयुर्वेद को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा, उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, प्राणायाम और संतुलित आहार कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, तनाव मुक्त जीवन जीने और बेहतर दिनचर्या अपनाने के लिए भी प्रेरित किया, शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur