Breaking News

बलरामपुर@स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में निकली शिक्षकों की भर्ती,9 जून तक करें आवेदन

Share


बलरामपुर,25 मई 2026। (घटती-घटना)। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों की पूर्ति के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई से 9 जून 2026 तक संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। जिले के बलरामपुर,रामानुजगंज, वाड्रफनगर,सेमरा-कुसमी,राजपुर,शंकरगढ़, रघुनाथनगर,रामचंद्रपुर,डौरा एवं चलगली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न विषयों के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के तहत बलरामपुर विद्यालय में सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी) का 1 पद, रामानुजगंज में व्याख्याता अंग्रेजी एवं सहायक शिक्षक कला समूह के 1-1 पद, वाड्रफनगर में व्याख्याता भौतिकी,व्याख्याता वाणिज्य और व्यायाम शिक्षक के 1-1 पद रिक्त हैं। वहीं कुसमी,राजपुर, शंकरगढ़,रघुनाथनगर,रामचंद्रपुर,चलगली और डौरा विद्यालयों में भी विभिन्न विषयों के शिक्षकीय पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित होना अनिवार्य रखा गया है। निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ तरईया पुल टूटा,रास्ता बंद…अब 17 की जगह 24 किमी का सफर

Share तरईया पुल क्षतिग्रस्त,कोटाडोल-कमर्जी आवागमन पर ब्रेक कोटाडोल-कमर्जी मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित…7 सितंबर तक डायवर्जन…उल्लंघन …

Leave a Reply