-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण एवं अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिला खनिज न्यास निधि से निर्मित इस स्वास्थ्य परियोजना को क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण,सुलभ और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा ष्ठरूस्न फंड का उपयोग जनहित के कार्यों में प्राथमिकता से किया जा रहा है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑपरेशन थियेटर और अतिरिक्त वार्ड शुरू होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और गंभीर स्थिति में बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी),कलेक्टर अजीत वसंत,जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur