Breaking News

अम्बिकापुर@हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है उर्स : टीएस सिंहदेव

Share


तकिया उर्स का हुआ समापन,कव्वाली में झूमे लोग
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। हजरत बाबा मुराद शाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का सालाना तीन दिवसीय उर्स श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक चली कव्वाली में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
टीएस सिंहदेव ने दी भाईचारे का संदेश : समापन उर्स के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने उर्स के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां से लोग प्रेम और सौहार्द का संदेश अपने गांव और शहर तक पहुंचाएं। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए अंजुमन कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि आदित्येश्वर सिंहदेव ने भी उर्स को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला आयोजन बताया।
कव्वाली में बंधा समां : समापन अवसर पर मुस्तफा नाजा कव्वाल और तमन्ना बानो की कव्वाली ने समां बांध दिया। देर रात तक श्रद्धालु कव्वाली का आनंद लेते रहे। उर्स स्थल पर देर रात तक रौनक बनी रही और लोग सूफियाना कलाम पर झूमते नजर आए।
अंजुमन कमेटी ने जताया आभार : अंजुमन कमेटी के सदर इरफान सिद्दीकी ने अतिथियों के आगमन पर आभार जताया। उन्होंने पुलिस विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अंजुमन कमेटी के अनुसार इस वर्ष उर्स में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में अफजाल अंसारी, सतीश यादव, जावेद खान, सिकंदर खान, अब्दुल लतीफ, परवेज आलम, सिराजुल हुदा, शादाब रिजवी, रकीब अंसारी, सहजेब अंसारी, आदिल सिद्दीकी, सफदर अली और आमिर अंसारी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अलग-अलग सडक हादसों में तीन की मौत,मिशन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में अलग-अलग सडक हादसों में तीन लोगों की …

Leave a Reply