Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

Share


साक्ष्य आधारित जांच प्रणाली को मिलेगी नई ताकत,त्वरित न्याय की दिशा में बड़ा कदम
-संवाददाता-
सूरजपुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले की पुलिस व्यवस्था अब तकनीक और वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में एक नई छलांग लगाने जा रही है, सूरजपुर पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है, जिससे अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन और प्रारंभिक जांच संभव हो सकेगी, शनिवार को कोतवाली सूरजपुर परिसर से इस हाईटेक वैन को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली सुविधा- यह अत्याधुनिक सुविधा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से जिले को प्राप्त हुई है, शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी तथा डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर मौजूद रहे।
घटनास्थल पर ही होगा साक्ष्य संरक्षण और जांच- अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक भेजने में काफी समय लग जाता था, जिससे साक्ष्य खराब होने या रिपोर्ट में देरी की आशंका बनी रहती थी,नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के जरिए घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट,रक्त नमूने, कपड़ों के रेशे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकेंगे,डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि नई व्यवस्था से जांच अधिक सटीक और प्रभावी होगी,उन्होंने कहा कि नए कानूनों का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित निष्पक्ष जांच को बढ़ावा देना है,जिससे न्यायालय में मजबूत और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है वैन- मोबाइल फॉरेंसिक वैन में डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट सिस्टम,नारकोटिक्स परीक्षण किट,फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम और आधुनिक साक्ष्य संग्रह उपकरण लगाए गए हैं,इसके अलावा वैन में जनरेटर सुविधा भी उपलब्ध है,जिससे बिजली नहीं होने पर भी लगभग पांच घंटे तक कार्य किया जा सकेगा, संयुक्त संचालक एफएसएल आर.के. पैंकरा ने वैन में उपलब्ध उपकरणों और किट्स की विस्तृत जानकारी दी।
त्वरित न्याय प्रक्रिया को मिलेगी मजबूती- बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलराम शर्मा ने कहा कि पहले एफएसएल रिपोर्ट आने में काफी विलंब होता था, लेकिन अब इस सुविधा से जांच और रिपोर्ट दोनों तेजी से पूरी हो सकेंगी, इससे पीडि़तों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों,अभियोजन विभाग, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन को जिले में अपराध अनुसंधान और साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अलग-अलग सडक हादसों में तीन की मौत,मिशन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में अलग-अलग सडक हादसों में तीन लोगों की …

Leave a Reply