Breaking News

अम्बिकापुर@धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मंत्री राजेश अग्रवाल ने कई मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों का किया भूमिपूजन

Share


अम्बिकापुर,24 मई 202६ (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने रविवार को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़, शंकरपुर, कुमदेवा और सायर में विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच हुआ भूमिपूजन : भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्राम लक्ष्मणगढ़ में सुआहारिन मंदिर, ग्राम शंकरपुर एवं कुमदेवा में शिव मंदिर तथा ग्राम सायर में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। धार्मिक गतिविधियां समाज में श्रद्धा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंदिरों के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अग्रवाल ने कहा कि मंदिरों के विकास और संरक्षण से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
क्षेत्र की खुशहाली की कामना
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ एवं क्षेत्र की आराध्य शक्तियों से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने क्षेत्र की निरंतर उन्नति और जन-जन की प्रगति के लिए ईश्वर से आशीर्वाद भी मांगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों के लिए राज्य सरकार और मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार जताया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अलग-अलग सडक हादसों में तीन की मौत,मिशन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में अलग-अलग सडक हादसों में तीन लोगों की …

Leave a Reply