Breaking News

बिश्रामपुर@ खेत में पानी डालने गया था चाचा,कुएं में झांका तो मिली 19 वर्षीय भतीजी,हालत देख रह गया सन्न

Share


बिश्रामपुर ,23 मई 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने एक परिवार को झकझोर दिया। घर से 2 दिन से गायब एक 19 वर्षीय युवती की लाश खेत में स्थित कुएं में उस समय मिली, जब उसका चाचा पानी पटाने गया था। भतीजी की लाश देखकर वह सन्न रह गया। इसके बाद परिजनों व गांव वालों की मदद से पुलिस की मौजूदगी में उसका शव बाहर निकाला गया। दरअसल 2 दिन पूर्व 19 वर्षीय एक युवती अपने छोटे भाई से मोबाइल मांग रही थी। यह देख मां ने डांट लगा दी तो वह घर से निकल गई थी। 2 दिन तक परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इधर युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के डबरीपारा निवासी 19 वर्षीय मनीषा मानिकपुरी पिता नंदलाल मानिकपुरी 20 मई को घर में ही थी। वह अपने छोटे भाई से मोबाइल मांग रही थी। जब भाई ने मोबाइल देने से मना किया तो वह उससे विवाद करने लगी। यह देख उसकी मां ने उसे डांट लगाते हुए कहा कि मोबाइल) के लिए तुम दोनों क्यों लड़ रहे हो। मां की यह बात युवती को नागवार गुजरी। वह इतना गुस्सा हो गई कि बिना बताए घर से बाहर निकल गई। मां समेत घरवालों ने यह सोचा कि आस-पास ही कहीं गई होगी, लौट आएगी। लेकिन वह शाम से लेकर रात तक घर नहीं लौटी। रातभर युवती के घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरु की। गांव से लेकर रिश्तेदारों तक उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इससे मां भी अपने आप को कोसने लगी कि उसने आखिर बेटी को क्यों फटकार लगाई। परिजन मनीषा की खोजबीन में लगे ही थे। इसी बीच 22 मई की सुबह युवती का चाचा खेत में पानी डालने गया था। उसने जब कुएं में झांक कर देखा तो पानी में एक युवती का शव तैर रहा था। कपड़े देखकर उसे लग गया था कि यह उसकी भतीजी का शव है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन 14 वर्षीय बेटा की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)। मामूली सी बात पर बेटा को डांटना पिता के लिए …

Leave a Reply