,चोरी का सामान बरामद
राजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया स्टार्टर भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी डेरीहा गोंड द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके खेत में लगे सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में थाना राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना एवं संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखदेव उर्फ बच्चू पिता रमेश्वर गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बदोली थाना राजपुर जिला बलरामपुर, सुखनन्दन पिता लालमनी गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी कल्याणपुर चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी गया सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जप्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 22 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
राजपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक अनिल पैकरा, आरक्षक जनकधारी सेन एवं रूपेश गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur