Breaking News

अम्बिकापुर@ भाजपा सरगुजा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Share


अम्बिकापुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)।
भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन शहर के रिदम गार्डन होटल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा,जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया मंचासीन रहे। सत्र की अध्यक्षता वर्ग नियंत्रक अम्बिकेश केशरी ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं महामंत्री अरुणा सिंह ने किया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा में सीखने और प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यकुशलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,नल-जल योजना,शौचालय निर्माण,मुख्यमंत्री खाद्यान योजना एवं महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और बेहतर व्यवस्था के कारण प्रशिक्षण गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में जिम्मेदारी निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में अनुराग सिंह देव, ज्योतिनंद दुबे,कृष्णकांत चन्द्रा,प्रमोद सिंह,राकेश चंद्राकर एवं संतोष दास ने विषय वक्ता के रूप में संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
वहीं सत्रों की अध्यक्षता विधायक प्रबोध मिंज,अनिल सिंह मेजर,कमलभान सिंह,फुलेश्वरी सिंह,विद्यानंद मिश्रा एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने की। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने वाले गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा एवं विधायक रामकुमार टोप्पो को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजूषा भगत, ललन प्रताप सिंह,निरूपा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ सौर ऊर्जा स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share ,चोरी का सामान बरामदराजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प …

Leave a Reply