Breaking News

सूरजपुर@धधक उठा आस्था का पहाड़…कुदरगढ़ धाम में भीषण आग से मचा हड़कंप,श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं

Share

  • कुदरगढ़ धाम में भीषण आग के बाद श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, पुजारियों की झोपडि़यां जलकर राख
  • दोपहर में अचानक उठीं आग की लपटें


-संवाददाता-
सूरजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। कुदरगढ़ धाम में शुक्रवार की दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया,आग इतनी तेजी से फैली कि मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, देखते ही देखते पहाड़ी पर बनी पुजारियों की झोपडि़यां और श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए अस्थायी शेड आग की चपेट में आ गए,आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज भी सुनाई दी,हालांकि विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है,घटना के बाद पुजारियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया,जो तेजी से वायरल हो रहा है। दानपेटी तक पहुंची आग, समय रहते हटाया गया-घटना के दौरान आग मंदिर परिसर के पास रखी दानपेटी तक पहुंच गई थी, वहां मौजूद लोगों और पुजारियों ने तत्काल दानपेटी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया,यदि समय रहते उसे नहीं हटाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था,आग से मंदिर परिसर के आसपास बने कई अस्थायी ढांचे जलकर खाक हो गए। श्रद्धालुओं में दहशत,बच्चों और महिलाओं को नीचे उतारा गया- घटना के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता बागेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे, अचानक आग फैलने से लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे,महिलाओं और बच्चों को तत्काल नीचे उतारा गया,राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है,लेकिन घटना ने श्रद्धालुओं को डरा दिया। फायर ब्रिगेड के सामने पहाड़ी बनी चुनौती-कुदरगढ़ धाम पहाड़ी पर स्थित है,जहां पहुंचने के लिए लगभग ८00 सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,पहाड़ी रास्ता और ऊंचाई राहत कार्य में सबसे बड़ी बाधा बने, ट्रस्ट समिति द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई,जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल-घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं,हर वर्ष नवरात्र में यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं,लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में आग जैसी आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए,फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

राजपुर@ सौर ऊर्जा स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share ,चोरी का सामान बरामदराजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प …

Leave a Reply