कृषि मंत्री बोले…कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। टीएस सिंहदेव को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह चल रही है और अब यह खुलकर सामने आने लगी है। नेताम ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे हैं और उन्हें साइड करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी अचानक नहीं हो रही,बल्कि इसके पीछे अंदरखाने कुछ और चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिंहदेव का काफी उपयोग किया और अब उन्हें किनारे करने की कोशिश की जा रही है। नेताम ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार बनने में सिंहदेव की बड़ी भूमिका रही थी,लेकिन बाद में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति करती है। सिंहदेव को सिर्फ लॉलीपॉप पकड़ाया गया और बाद में उनके साथ कट्टर विरोधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने सिंहदेव को आगाह करते हुए कहा कि वे सतर्क रहें और कांग्रेस नेताओं के बहकावे में न आएं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur