Breaking News

अम्बिकापुर@सुशासन तिहार में हायर सेकेंडरी सरहरी की मेधावी छात्रा सुनीता हुई सम्मानित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। चंदौरा सेक्टर में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में बेहर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल,छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा और स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी (प्रतापपुर) की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा सुनीता कुमारी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार और मैडल देकर सम्मानित किया गया। हायर सेकण्ड्री बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26 की आधिकारिक मेरिट सूची के अनुसार, ग्राम पोड़ी निवासी सुनीता, पिता बुधराम ने विकास खंड में छठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान सुनीता के माता-पिता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बेटी के सम्मानित होने पर उनके चेहरों पर गर्व साफ़ दिखाई दे रहा था। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप तिवारी, राज्यपाल पुरस्कृत एवं पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार प्राप्तकर्ता वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी तथा व्याख्याता ए. कुजूर भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply