Breaking News

अम्बिकापुर@आकाशवाणी के 90 साल पूरे,अंबिकापुर में कल सुबह निकलेगी वॉकाथॉन

Share

  • गांधी चौक,संगम चौक व महामाया चौक से होकर फिर
  • आकाशवाणी परिसर पहुंचेगी यात्रा,प्रतिभागियों को दिए जाएंगे मेडल


अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आकाशवाणी अंबिकापुर द्वारा 23 मई को भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। देशभर के विभिन्न आकाशवाणी केंद्रों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अंबिकापुर में भी यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। जानकारी के अनुसार वॉकाथॉन शनिवार सुबह 6 बजे आकाशवाणी अंबिकापुर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होगी। यात्रा गांधी चौक,संगम चौक, दैवीगंज रोड और महामाया चौक होते हुए पुनः आकाशवाणी परिसर पहुंचेगी। आयोजन का उद्देश्य आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, जनसंचार में रेडियो की ऐतिहासिक भूमिका तथा आज के दौर में उसकी निरंतर प्रासंगिकता को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में आकाशवाणी अंबिकापुर के सहायक निदेशक कार्यक्रम प्रमेंद्र कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। आयोजन के समापन के बाद संक्षिप्त संबोधन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेडियो प्रसारण की ऐतिहासिक यात्रा और समाज में उसकी भूमिका पर विचार साझा किए जाएंगे। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विशेष सेल्फी जोन भी बनाया जाएगा, जहां प्रतिभागी इस ऐतिहासिक आयोजन की यादों को संजो सकेंगे। आकाशवाणी अंबिकापुर परिवार ने शहरवासियों, युवाओं,श्रोताओं एवं सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply