Breaking News

अम्बिकापुर@महाराजा एम एस सिंह देव देश का प्रथम अंडर-16 पिंक लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आगाज़ अंबिकापुर में

Share


अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला क्रिकेट एसोसिएशन, अंबिकापुर द्वारा आयोजित ‘महाराजा एम एस सिंह देव अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ की शुरुआत गांधी स्टेडियम ग्राउंड पर रोमांचक ढंग से हुई। टूर्नामेंट 20 ओवर प्रति टीम के फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12 युवा टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत मुख्यतिथि श्री हरिशंकर त्रिपाठी जी के द्वारा महाराजा एम एस सिंह देव जी के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वित का के की गई। उन्होंने युवा खिलाडि़यों के उत्साह, अनुशासन और खेल को जीवन शैली के रूप में अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने टूर्नामेंट के लिए सरगुजा क्रिकेटसंघ की टीम और सहयोगी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेल-कूद के माध्यम से रचनात्मक ऊर्जा देगा और अंबिकापुर को खेलों की दृष्टि से नई पहचान देगा। सरगुजा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनीत जायसवाल ने बताया शायद यह भारत का पहला रात्रिकालीन अंडर-16 स्तर का ड्यूज बॉल से खेला जाने वाला टूर्नामेंट है। हालांकि अंडर 19 के मैचेस खेले गए है लेकिन अंडर 16 का यह देश का पहला टूर्नामेंट है जो सरगुजा के धरती अंबिकापुर मे खेला जा रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन युवा खिलाडि़यों को फ्लडलाइट और उच्च दबाव वाले मैचों का अनुभव देगा, जो भविष्य में उनकी टी20 और राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में मददगार साबित होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन गांधी स्टेडियम पर एक मैच के बाद युवा टीमों ने अपनी उत्साहपूर्ण एंट्री दर्ज कराई। रोशनी और पिंक बॉल के साथ खेले जा रहे इस आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में खासी रुचि देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाडि़यों के लिए प्रशिक्षण सत्र और खेल भावना पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान विन्धवेश्वर शरण सिंह देव जी,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मल्लू पाठक, पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की,शैलेश प्रताप सिंह देव, रणविजय सिंह देव, विष्णु सिंह देव,हेमंत तिवारी, रामविनय सिंह,शैलू सिंह, जीवन यादव, अमित सिन्हा, राजेश प्रताप सिंह,विकास शर्मा, एन एस यू आई अध्यक्ष आशीष जायसवाल, रजनीश सिंह,विनीत मिश्रा, अरुण सिंह, ज्ञानू सिंह,अलोक सिंह, अविनाश ठाकुर,विनायक शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश अग्रवाल, विवेक सिंह, पिच क्यूरेटर व कोच अलंकार तिवारी, मुजाहिद खान, असीम बोस, रमेश साहू, सौभिक दास, विशेष दुबे, नितीश यादव, राजकुमार राजवाड़े सहित काफ़ी संख्या मे परिजन एवं खिलाडी मौजूद रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply