Breaking News

अम्बिकापुर@शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 11 वाहनों से वसूला गया 25,600 रुपए जुर्माना

Share


अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात शाखा अंबिकापुर ने सड़क पर बेतरतीब एवं गैर जिम्मेदाराना तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान ऐसे वाहन पाए गए, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से 25 हजार 600 रुपए समन शुल्क वसूला। यातायात शाखा अंबिकापुर के प्रभारी विजय कैवर्त के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply