Breaking News

अम्बिकापुर@बच्ची की पानी से भरे डबरी में डूबने से मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। पांच वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे डबरी में डूब गई। परिजन उसे डबरी से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से रेफर करने पर परिजन बच्ची को लेकर अंबिकापुर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी निवासी रामदेव कंवर खेती किसानी के लिए ग्राम धरमपुर में जमीन लीज पर लिया है,और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है। फसल में पानी पटाने के लिए रामदेव घर और खेत से लगे भूमि पर सिंचाई के लिए करीब 10 फिट का डबरी खोदा है। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य अपने काम में लगे थे, इसी बीच 5 वर्षीय बच्ची रागिनी सुबह करीब 10.30 बजे खेलते-खेलते पानी भरे डबरी में गिर गई। बच्ची जब घर में और आसपास नजर नहीं आई तो परिजन उसे खोजते पानी से भरे डबरी के पास पहुंचे, तो बच्ची पानी के अंदर पड़ी थी। आनन-फानन में वे उसे निकालकर धरमपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां से आवश्यक उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्ची को रेफर कर दिया था। बच्ची को लेकर स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply