Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में हत्या का सनसनीखेज मामला…24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में मणिपुर थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कैलाश राम पिता अघनू राम निवासी ग्राम कुरहटेपना, बगीचा जिला जशपुर ने 19 मई 2026 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी चचेरी बहन सुखमनिया अपने पति जमुना चिकवा के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में रहती थी। पड़ोसियों से उसकी मृत्यु की सूचना मिलने पर वह अंबिकापुर पहुंचा, जहां उसने देखा कि मृतका के पैर, कमर और पीठ पर डंडे से मारपीट के गंभीर निशान थे। इस आधार पर उसने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई। रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। शव पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अंततः आरोपी जमुना चिकवा पिता स्वर्गीय रामबिलास चिकवा उम्र 35 वर्ष निवासी कुमनसिया चौकी केरजू थाना सीतापुर,हाल मुकाम कदमपारा ट्रांसपोर्ट नगर मणिपुर जिला सरगुजा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 20 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी,सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा,अनिल पाण्डेय सहित थाना एवं साइबर सेल के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply