Breaking News

अम्बिकापुर@प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में सरगुजा के विक्की भगत का चयन

Share


संघर्ष से नेशनल तकः फल बेचने वाले विक्की भगत का जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में चयन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के होनहार एवं मेहनती खिलाड़ी विक्की भगत का चयन प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में हुआ है। विक्की अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी। विक्की पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है। इस उपलब्धि पर अनिल सिंह मेजर, आदित्यायेश्वर शरण सिंह, गौरव सिंह, केपी सिंह, सौरभ सिंहा, निशांत सिंह, रजत सिंह सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाडि़यों एवं खेल प्रेमियों ने विक्की भगत को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ तरईया पुल टूटा,रास्ता बंद…अब 17 की जगह 24 किमी का सफर

Share तरईया पुल क्षतिग्रस्त,कोटाडोल-कमर्जी आवागमन पर ब्रेक कोटाडोल-कमर्जी मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित…7 सितंबर तक डायवर्जन…उल्लंघन …

Leave a Reply