Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा में एक बार फिर भीषण गर्मी,तापमान 41 डिग्री के करीब

Share

  • दोपहर में घर से निकलना हुआ मुश्किल,शरीर झूलसा देने वाली पड़ रही गर्मी
  • अम्बिकापुर@मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बढ़ेगा अधिकतम तापमान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह 10 बजे के बाद ही सडक पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान गिरकर 36 से 37 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन सोमवार से मौसम साफ होते ही गर्मी अचानक बढ़ गई। सोमवार को तापमान 40 डिग्री पहुंचा, जबकि मंगलवार को इसमें और वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। सरगुजा संभाग इस समय लू की चपेट में है और देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सरगुजा संभाग में साफ दिखाई दे रहा है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
दिन के साथ रात में भी उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पंखे और कूलर से भी गर्म हवा निकल रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। दिन और रात में घंटों बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Share

Check Also

बिलासपुर@दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला मुख्यालय बिलासपुर

Share विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन बिलासपुर, दिनांक 18 …

Leave a Reply