Breaking News

घटती घटना/बलरामपुर@बावन परी पर हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी पुलिस के हत्थे

Share

20 हजार रुपये नगद, ताश के पत्ते और चटाई जप्त

घटती घटना/बलरामपुर। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बावन परी से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नगदी सहित ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को थाना बलरामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचावल में देवास कोड़ाकू के घर के सामने महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्तों की ताश से रुपए-पैसे का हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ पर चटाई बिछाकर जुआ खेलते हुए कई लोग पकड़े गए। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 20,050 रुपये नगद, 52 पत्तों की ताश और चटाई जप्त की।
पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपियों में प्रेमचंद गुप्ता, बसंत सिंह, बलदेव राम, रमेश सिंह, कृष्णा, रणबीर, जागृत, सोचनराम, श्रवण एवं दीपक राम के खिलाफ कार्रवाई की।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। इसके साथ ही सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply