Breaking News

अंबिकापुर@स्वच्छता प्रभारी पत्नी ने ठेकेदार पति को किया पूरा भुगतान, बाकी ठेकेदार पाई-पाई को तरसे

Share

19 महीने से भुगतान नहीं मिलने पर 24 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठप, निगम पर भेदभाव के आरोप

अंबिकापुर,18 मई 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम अंबिकापुर की सफाई व्यवस्था इन दिनों भुगतान विवाद में उलझ गई है। शहर के 48 में से 24 वार्डों में ठेका पद्धति से संचालित सफाई कार्य प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 19 महीनों से अधिकांश सफाई ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिलने के कारण मजदूरों को वेतन देना संभव नहीं हो पा रहा, जिसके चलते सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। इस बीच पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य मेराज गुड्डू ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम की एमआईसी सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी ममता तिवारी के पति तथा सफाई ठेकेदार अनिल तिवारी को करीब 90 लाख रुपए का भुगतान 5 जनवरी 2026 को कर दिया गया, जबकि अन्य ठेकेदारों के भुगतान लंबित रखे गए।
मेराज गुड्डू का आरोप है कि सभी ठेकेदारों की भुगतान मांग एक साथ भेजी गई थी, लेकिन राजनीतिक प्रभाव और पहुंच के कारण एक ठेकेदार को प्राथमिकता देकर भुगतान जारी कर दिया गया। उन्होंने इसे निगम की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली और भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।
इधर भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर में साफ दिखाई देने लगा है। कई वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पार्षद ने सभी लंबित भुगतान तत्काल जारी करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। मानसून से पहले हालात नहीं सुधरे तो जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply