Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को कुचला,मौत

Share


एनएच पर शव रखकर चक्काजाम,टायर जलाकर किया प्रदर्शन

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 मई 202६ (घटती-घटना)। एनएच-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग स्थित सांड़बार बैरियर के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सोमवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सडक पर रखकर चक्काजाम कर दिया। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार बैरियर के पास तस्लीव की टायर दुकान है। दुकान में उसका भतीजा मो. कमरान पिता मो. नसीम (20) काम करता था। रविवार शाम सुंदरपुर निवासी अनिल गढ़वाल पिता अमर साय (25) अपनी कार में हवा भरवाने दुकान पहुंचा था। कमरान टायर में हवा डाल रहा था और अनिल पास में खड़ा था। इसी दौरान लखनपुर की ओर से तेज रफ्तार सफेद रंग की कार आई और दोनों को अपनी चपेट में लेते हुए करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुकान संचालक तस्लीव दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग : सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने एनएच पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सडक पर टायर जलाकर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि एनएच पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@नशे के अवैध कारोबार पर बलरामपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

Share 985 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क ध्वस्त करने में मिली सफलता बलरामपुर,18 …

Leave a Reply