Breaking News

अम्बिकापुर@कलेक्टर की सख्ती,वन अधिकार पत्रों का शत-प्रतिशत नामांतरण पूर्ण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 मई 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत बसंत की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जाति प्रमाण पत्र निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर मैनपाट के बीईओ और बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं सुशासन तिहार के तहत प्राप्त मांगों और शिकायतों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को कहा गया। कलेक्टर ने तहसीलदारों को फौती नामांतरण के लंबित मामलों का 15 दिनों में निराकरण करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को बुनियादी कार्यों में गंभीरता बरतने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में वन अधिकार पत्रों का शत-प्रतिशत नामांतरण कार्य पूरा कर लिया गया है। राजस्व और वन विभाग के अंतर्गत कुल 425 वन अधिकार पत्रों का नामांतरण पूर्ण किया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उसी दिन पीपीओ और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply