Breaking News

अम्बिकापुर@ गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार

Share


महिला के शरीर पर मिले 16 गंभीर चोट के निशान,प्राइवेट पार्ट में मिला लोहे का रेती…
अम्बिकापुर,17 मई 2026 (घटती-घटना)।
मणिपुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठीकला गांव में तीन माह की गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वारदात के बाद तीन दिन से फरार था और बांकी डेम के पास जंगल में छिपा हुआ था। जानकारी के अनुसार भिठ्ठीकला निवासी हीरो बाई अगरिया (23) की 14 मई को उसके पति प्रदीप अगरिया ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रदीप ने गुस्से में आकर लकड़ी से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के समय उनके तीन छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल होने पर आरोपी पत्नी को गमछे से बांधकर बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी शव को अस्पताल में छोडकर फरार हो गया था।
पोस्टमार्टम में सामने आई क्रूरता : अगले दिन फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. संतू बाघ की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच का लोहे का रेती मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 16 गंभीर चोट के निशान पाए गए। अत्यधिक क्रूरता के कारण उसका गर्भाशय भी फट गया था।
जंगल में छिपा था आरोपी : मृतका के भाई प्रसन्न अगरिया की रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। तीसरे दिन पुलिस ने बांकी डेम के पास जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गुस्से में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा

Share .गांधीनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी की ट्रॉली और छोटा हाथी वाहन …

Leave a Reply