Breaking News

अम्बिकापुर@ अपहृत नाबालिग बालिका रायपुर से बरामद

Share

मणिपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,परिजनों ने ली राहत की सांस
अम्बिकापुर,17 मई 2026 (घटती-घटना)।
मणिपुर थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को रायपुर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 17 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2.30 बजे बिलासपुर चौक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रिपोर्ट पर मणिपुर थाना में धारा 137(2), 64(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विजय पोर्ते रायपुर जिले के बिरगांव स्थित किसान राइस मिल के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी विजय पोर्ते (24) निवासी पटोरा खालपारा थाना लुंड्रा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद 17 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका : पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक अनील सिंह, उमाशंकर साहू और रमाशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा

Share .गांधीनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी की ट्रॉली और छोटा हाथी वाहन …

Leave a Reply