Breaking News

अम्बिकापुर@हल्की आंधी में गुल हुई बिजली, रात में विद्युत दफ्तर पहुंचे लोगमेंटेनेंस पर लाखों खर्च के बावजूद नहीं

Share


सुधर रही व्यवस्था,उपभोक्ताओं में नाराजगी….
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार रात हल्की आंधी और बारिश के बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। लोग करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे,लेकिन सप्लाई बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार मायापुर सहित आसपास के इलाकों में रात के समय अचानक बिजली बंद हो गई। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। कई लोगों ने विद्युत विभाग के टॉल फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। आक्रोशित लोग पार्षद शुभम जायसवाल के नेतृत्व में देर रात कोतवाली के पीछे स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंच गए। यहां पहुंचने पर भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं,लेकिन हल्की आंधी-पानी में ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। पार्षद शुभम जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान हो गए। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं करता है तो लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरगुजा क्षेत्र में अधिक पेड़-पौधे होने के कारण आंधी-पानी के दौरान पेड़ और डालियां टूटकर बिजली तारों व खंभों पर गिर जाती हैं। इससे बिजली सप्लाई बाधित होती है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि नियमित रूप से मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाए तो ऐसी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। शहरवासियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, शिकायतों का त्वरित निराकरण और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply