रायपुर में 21 को आयोजित होगा पांचवां स्थापना दिवस समारोह
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला सरगुजा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 मई 2026 को रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में होने वाले स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरगुजा जिले से पदाधिकारी एवं सदस्य रायपुर में आयोजित पांचवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद यादव,पंकज गुप्ता,अनामिका पैकरा, डॉ. कृपाशंकर पटेल, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, युवा मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक अगरिया, संजय यादव, प्रभा यादव, सुमन चक्रधारी, सुनील जायसवाल, रमेश कुमार पैकरा, चंद्रदेव चक्रधारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को समाजहित में और अधिक सक्रिय बनाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur