Breaking News

अम्बिकापुर@लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत…दोस्तों के साथ घूमने आया था,नहाते समय फिसला पैर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुट्टा डेम के पास स्थित लिब्रा वॉटरफॉल में शनिवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने बचाने की काफी कोशिश की,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार इंद्रदेव पैकरा (पिता संजय पैकरा) पोकसरी गांव का रहने वाला था। वह अपने 5 दोस्तों के साथ लिब्रा वॉटरफॉल घूमने और नहाने पहुंचा था। इसी दौरान पानी में उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे हिस्से में चला गया। साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया,लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उस समय उसकी सांस चल रही थी। इसके बाद साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply