प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद पर हुई सकारात्मक चर्चा
कोरिया,16 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव से सौजन्य भेंट कर प्रशासनिक संवाद की सकारात्मक शुरुआत की, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर महोदया का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात का वातावरण सौहार्द, सम्मान और आपसी विश्वास से परिपूर्ण रहा। भेंट के दौरान कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कर्मचारियों को प्रशासन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद सुशासन की आधारशिला है, उन्होंने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, कलेक्टर महोदया ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बेहतर तालमेल के माध्यम से आम जनता तक योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है, इस अवसर पर फेडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ददा, शंकर सुमन मिश्रा, संयोजक आर.एस. चांदे, सुरेश एक्का, शिवलाल राजवाड़े, रामविनोद यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, समोद दुबे, अमृतांशु मिश्रा एवं राघवेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur