Breaking News

अम्बिकापुर@ई-स्कूटी से दफ्तर पहुंच रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। देव नारायण यादव ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए अब डीजल-पेट्रोल वाहनों का उपयोग कम कर दिया है। वे इन दिनों ई-स्कूटी से अपने कार्यालय आना-जाना कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी वे ई-स्कूटी और साइकिल से ही सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और कई बड़े मंत्री भी अपने वाहनों के काफिले कम कर रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से इलेक्टि्रक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। यह समय की जरूरत भी है और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प भी। देव नारायण यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में अधिक से अधिक लोग इलेक्टि्रक वाहन और साइकिल का उपयोग करें तथा इस मुहिम से जुड़ें।


Share

Check Also

सूरजपुर @ करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप

Share , अपर कलेक्टर पर जांच शुरूबेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत पर …

Leave a Reply