भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी का बनाया गया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी 13 मई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जिला एमसीबी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसे युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है, भाजपा संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के दिशा-निर्देश तथा जिला प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष चम्पादेवी पावले द्वारा की गई है, पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष सिंह के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं युवाओं के बीच मजबूत पकड़ का लाभ युवा मोर्चा को मिलेगा, वे लंबे समय से भाजपा की विचारधारा को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, नियुक्ति के बाद आशीष सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाते हुए युवाओं को पार्टी की रीति-नीति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का मंच है तथा आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिला भाजपा, युवा मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशीष सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur