Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार कार का कहर…6 बाइक व एक कार को मारी टक्कर,कार सवार 2 युवक हिरासत में

Share

अम्बिकापुर,13 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर 6 बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सडक किनारे खड़े वाहनों को एक-एक कर टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@@खनिज शाखा का अमर लिपिक टेकचंद साहू का आदेश बदले, कुर्सी नहीं!

Share खनिज शाखा का ‘चर्चित बाबू’ आखिर किसके संरक्षण में? तबादला कागजों में, पकड़ अब …

Leave a Reply