Breaking News

अम्बिकापुर@आंधी-तूफान के बाद गाज गिरने से 14 मवेशियों की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 मई 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को आंधी-तूफान और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद कार्यालय के पीछे स्थित मोहल्ले में तेज आंधी-तूफान के दौरान अचानक आकाशीय गिरी। उस समय बड़ी संख्या में मवेशी एक स्थान पर मौजूद थे। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही 14 मवेशियों की मौत हो गई। घायल बछिया का पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ महिलाओं और छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक….

Share साइबर जागृति अभियान के तहत स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और शिकायत प्रक्रिया की …

Leave a Reply