Breaking News

अम्बिकापुर@लखनपुर के पोड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Share


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप हर द्वार तक पहुँच रहा प्रशासन : विधायक प्रबोध मिंज

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 मई 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आज सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर के ग्राम पोड़ी में ‘जन समस्या निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया। ‘संवाद से समाधान तक’ की थीम पर आधारित इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रेषित किया गया है।
विधायक ने शिविर स्टॉल का किया निरीक्षण : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने शिविर में लगाए गए 34 विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रशासन स्वयं गांव-गांव और द्वार-द्वार पहुँचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का विभागवार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित हितग्राहियों को सूचित किया जाए। श्री मिंज ने जोर देकर कहा कि ‘विष्णु की सरकार में हर गारंटी पूरी हो रही है और सुदूर अंचलों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। अब पहुंच विहिन गांवों में सड़कों का जाल बीछ रहा है। सुशासन के संकल्प के साथ गांव के अंतिम व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और शासन की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।
शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का मिला लाभ : शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 164 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 नवीन राशन कार्ड, 5 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति तथा 13 जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 आयुष्मान कार्ड, 35 हितग्राहियों को चश्मा वितरण किया गया। शिक्षा विभाग ने 59 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि विभाग द्वारा 9 किसानों को केसीसी कार्ड एवं 11 हितग्राहियों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजनांतर्गत 22 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद सदस्य श्री सुदर्शन सिंह, श्री प्रभाकर खलको, श्रीमती गणेश्वरी राजवाड़े सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले में एसडीएम श्री राम राज सिंह, जनपद सीईओ श्री प्रकाश सिंह सहित सभी विभागों के जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@@खनिज शाखा का अमर लिपिक टेकचंद साहू का आदेश बदले, कुर्सी नहीं!

Share खनिज शाखा का ‘चर्चित बाबू’ आखिर किसके संरक्षण में? तबादला कागजों में, पकड़ अब …

Leave a Reply