Breaking News

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर समेत 2 की मौत….

Share


शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों,एनएच-43 पर हुआ हादसा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग एनएच-43 स्थित लमगांव के खालपारा के पास दो दिन पूर्व रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर व युवक की मौत हो गई। दोनों एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। वहीं दूसरी घटना नेशनल हाइवे-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 40 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह रायपुर से यूपी जा रहा था। जानकारी के अनुसार ग्राम सिलसिला थाना लुण्ड्रा निवासी विकास टोप्पो उम्र 17 वर्ष दो दिन पूर्व गांव के ही विकेश एक्का के साथ बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने लमगांव गया था। शादी में शामिल होने के बाद दोनोां रात करीब 9 बजे घर जा रहे थे। रास्ते में लमगांव स्थित खालपारा के पास नेशनल हाइवे-43 पर तेज रफ्तार अज्ञाता वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसी रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने दोनों को पहचान लिया और घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने विकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी विकास को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन रायपुर ले जाने के बजाए उसे मिशन अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

माँ के मुआवजे के पैसों को लेकर विवाद,बेटे ने लोढ़ा मारकर की हत्या

Share लटोरी पुलिस ने आरोपी पुत्र को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तारसूरजपुर,12 मई 2026 …

Leave a Reply