Breaking News

अम्बिकापुर@ मातृ दिवस पर 40 माताओं को साड़ी,मिठाई का वितरित

Share


अम्बिकापुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)।
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर खट्टी मीठी किटी ग्रुप अंबिकापुर द्वारा ग्राम पंचायत घघरी में मातृ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की माताओं और बच्चों का सम्मान कर उन्हें साड़ी, मिठाई एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 40 माताओं एवं बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, मातृ सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में ग्रामीण महिलाओं, बच्चों सहित 80 से 90 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत एवं गोल्डन सिंह का आर्थिक सहयोग रहा। खट्टी मीठी किटी ग्रुप की सदस्य अंजू सरकार,सुधा मंडल,शर्मिला बैरागी,अंजू गोलदार, सुमनदास गुप्ता,सुभद्रा हालदार,कीर्ति एवं चंदा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक रूप से प्रेरणादायक पहल बताया।


Share

Check Also

माँ के मुआवजे के पैसों को लेकर विवाद,बेटे ने लोढ़ा मारकर की हत्या

Share लटोरी पुलिस ने आरोपी पुत्र को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तारसूरजपुर,12 मई 2026 …

Leave a Reply