Breaking News

राजपुर@पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई तेंदूपत्ता तोड़ाई श्रमिकों का पांव पखार कर किया सम्मान

Share


राजपुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रह केंद्रों में तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2026 की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान संग्रहकर्ताओं का पांव पखार कर उनका सम्मान करते हुए तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक सुरेश सोनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 11 मई 2026 से तेंदूपत्ता संग्रहन कार्य प्रारंभ हो गया है। फड़ों में पूजा-अर्चना के साथ तेंदूपत्ता संग्रहकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रबंधक सुरेश सोनी, जिला यूनियन अध्यक्ष लालसाय मिंज एवं फड़ मुंशी साथियों द्वारा संग्रहकर्ताओं का पांव पखार कर उन्हें सम्मान दिया गया। उन्होंने बताया कि वनोपज संग्रहन में तेंदूपत्ता का विशेष महत्व है और पूरे क्षेत्र के ग्रामीण इसे उत्सव की तरह मनाते हुए संग्रहन कार्य में जुटते हैं। जिला यूनियन अध्यक्ष एवं प्रबंधक ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीणों का तेंदूपत्ता से गहरा जुड़ाव है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply