Breaking News

बैकुंठपुर/कोरिया@ अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share


दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर और एक मिनी ट्रक जप्त,कई वाहनों पर प्रकरण दर्ज
बैकुंठपुर/कोरिया,12 मई 2026 (घटती-घटना)।
जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, 4 मई से 10 मई के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खनिज विभाग की टीम ने पटना, बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर एवं एक मिनी ट्रक को जप्त किया है।
गश्त के दौरान पकड़े गए वाहन
खनिज विभाग की टीम द्वारा नियमित गश्त एवं जांच के दौरान उक्त वाहनों में अवैध रूप से खनिज कोयला, ईंट एवं गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया। जांच में आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त किए गए वाहनों को थाना बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना में अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन वाहनों पर हुई कार्रवाई
खनिज विभाग द्वारा जिन वाहनों को जप्त किया गया उनमें सीजी 16 ए 2435 मिनी ट्रक,मालिक प्रदीप यादव,सीजी 16 सीजी 6738 ट्रैक्टर, मालिक ओम कैलाश, सीजी 15 एसी 3349 ट्रैक्टर, मालिक शिव कुमार, सीजी 16 सीआर 2013 ट्रैक्टर, मालिक राधे सिंह तथा सीजी 10 एएम 7044 एवं सीजी 10 एएम 5428 हाईवा, मालिक मेसर्स श्री राम कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।
गौण खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज
खनिज विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
लगातार जारी रहेगा अभियान
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिज भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी नियमित निरीक्षण और जांच अभियान जारी रहेगा,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खनिज संपदा की अवैध निकासी रोकने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


Share

Check Also

माँ के मुआवजे के पैसों को लेकर विवाद,बेटे ने लोढ़ा मारकर की हत्या

Share लटोरी पुलिस ने आरोपी पुत्र को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तारसूरजपुर,12 मई 2026 …

Leave a Reply