Breaking News

अम्बिकापु@50 मेधावी बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री अजीत वंसत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से NEET/JEE कोचिंग हेतु सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु काउन्सलिंग का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं काउन्सलिंग समिति के अध्यक्ष श्री विनय कुमार अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने छात्र-जीवन से जुड़ी हुई बातें मुख्य रूप से अनुशासन, मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग एवं छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने कहा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कोचिंग संस्थान एलेन रायपुर के शिक्षकों द्वारा कोचिंग एवं अध्ययन प्रक्रिया के सन्दर्भ में विस्तार से अवगत कराया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply