-संवाददाता-
बलरामपुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नग साल लट्ठा एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई बलरामपुर वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत मानपुर क्षेत्र में ग्राम बानापती निवासी विष्णु गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 9601 में साल प्रजाति के 8 नग लट्ठा (करीब 1.915 घनमीटर) लोड कर अवैध परिवहन कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, धारा 52 एवं छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।
वन अमले की टीम रही मौजूद : कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना, वनक्षेत्रपाल धनश्याम शर्मा, वनपाल प्रहलाद तिवारी, अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ओईके सहित वन विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur