Breaking News

अम्बिकापुर@एक घंटे में साइबर सेल ने लौटाया जेवर और नगदी से भरा बैग,झारखंड से आए यात्री ने जताया आभार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। झारखंड से अम्बिकापुर आए एक यात्री का जेवर,नगदी और मोबाइल से भरा बैग बस में छूट गया। सूचना मिलते ही साइबर सेल अम्बिकापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर बैग तलाश कर यात्री को सुरक्षित वापस दिला दिया। मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थी श्रवण सिंह निवासी कजरी थाना पड़वा मोड़ जिला पलामू (झारखंड) अपनी पत्नी के साथ गढ़वा रोड से बस द्वारा अम्बिकापुर आ रहे थे। अम्बिकापुर पहुंचने के बाद वे परिवार सहित बस से उतर गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का लेडीज हैंड बैग बस में ही छूट गया है। बैग में सोने का मंगलसूत्र चैन, सोने की बालियां, 10 हजार रुपये नगद तथा मोबाइल फोन रखा हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी साइबर सेल सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम सक्रिय हुई।
टीम ने तत्काल बस का पता लगाकर रास्ते में बस रुकवाकर जांच की, जहां यात्री का बैग सुरक्षित हालत में बस में रखा मिला। साइबर सेल अम्बिकापुर के प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान एवं आरक्षक राहुल केरकेट्टा ने बैग में रखे सभी सामानों का सत्यापन कर प्रार्थी को सुपुर्द किया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर यात्री और उनके परिवार ने साइबर सेल टीम का आभार जताया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply