Breaking News

अम्बिकापुर@प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित भुगतान को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित भुगतान एवं कथित अनियमित ताओं को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के आतीफ रज़ा एवं शुभम जायसवाल ने साथियों के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर शीघ्र भुगतान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित कई हितग्राहियों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि लंबित राशि जल्द जारी की जाए तथा सर्वेयरवार हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही दस्तावेजों की गहन जांच कर अपात्र एवं फर्जी लाभार्थियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। संगठन का कहना है कि योजना में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिल सके।
निगम आयुक्त ने जांच व भुगतान का दिया आश्वासन : नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे और संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता आतीफ रज़ा ने कहा कि यदि जल्द ही हितग्राहियों का भुगतान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक की लड़ाई में संगठन पीछे नहीं हटेगा और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर निगम कार्यालय तक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जीशान अली, प्रिंस विश्वकर्मा, अनिकेत सोनी, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply