Breaking News

जशपुर@कांस्टेबल प्रेमी ने रेप के बाद शिक्षिका का कराया अबॉर्शन,जिला पुलिस में हड़कंप

Share

जशपुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। शिक्षिका ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार अबॉर्शन भी कराया। शिक्षिका की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरा मामला जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता शिक्षिका की शिकायत के मुताबिक, 2020 में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान आरक्षक रूद्रमणी यादव से हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत होते रहती थी। कांस्टेबल ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसे झांसे में लिया और 28 अप्रैल 2023 को घूमने के लिए बटईकिला क्षेत्र ले गया था। यहां सुनसान स्थान पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो बार गर्भवती भी हुई। इस दौरान आरोपी ने दोनों बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता शिक्षिका उससे दूरी बनाने लगी, लेकिन आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। पीडि़ता द्वारा मना करने पर आरोपी कॉन्स्टेबल विवाद करते हुए गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं पीडि़ता के परिजनों को कॉल करके उसे बदनाम करने की कोशिश भी की थी। साथ ही आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर वायरल कर उसे प्रताडि़त किया। पीडि़ता जब विरोध करती थी तो आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर धमकी देने लगता था।
पुलिस ने पीडि़ता शिक्षिका की शिकायत पर आरक्षक रूद्रमणी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 2 एन तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सेठ बसंत लाल मार्ग पर तेजाब से भरा केन गिरा,मची अफरा-तफरी, कुछ देर ठप रहा आवागमन

Share अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। सेठ बसंत लाल मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप …

Leave a Reply