Breaking News

एमसीबी/खड़गवां@ ग्राम कोडांगी में लगा जनसेवा शिविर,स्वास्थ्य मंत्री ने बांटे हितलाभ

Share


स्वास्थ्य जांच से लेकर राशन,पेंशन और महतारी वंदन योजना तक के प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण
एमसीबी/खड़गवां,11 मई 2026 (घटती-घटना)।
विकासखंड खड़गवां के ग्राम कोडांगी में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए, शिविर में स्वास्थ्य विभाग को कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 कम सुनाई देने वाले हितग्राहियों को कान की मशीन वितरित की गई। इसके अलावा 11 लोगों को छड़ी तथा 15 हितग्राहियों को वॉकर स्टिक प्रदान की गई। शिविर के दौरान 14 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाए गए, साथ ही 55 लोगों की सिकल सेल जांच,25 लोगों की मलेरिया जांच, 50 लोगों की शुगर जांच और 101 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया, दो हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड तथा 15 लोगों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को विभिन्न उपकरण एवं कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है, उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें 2 नए राशन कार्ड, 1 नाम जोड़ने का आवेदन,5 व्यक्तिगत शौचालय की मांग और 4 पेंशन प्रकरण शामिल रहे। इन सभी मामलों का मौके पर निराकरण किया गया,महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी से संबंधित 65 आवेदन मिले, जिनका तत्काल समाधान किया गया। वहीं आधार कार्ड से जुड़े 23 मामलों का भी मौके पर निराकरण किया गया,कार्यक्रम में किसान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता, स्थानीय सरपंच,जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,इस दौरान जनपद पंचायत खड़गवां के सीईओ रूपेश बंजारे,तहसीलदार सिद्धि गवेल,बीएमओ डॉ. मनीष प्रताप सिंह,बीपीएम राज कुमार राजवाड़े सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सेठ बसंत लाल मार्ग पर तेजाब से भरा केन गिरा,मची अफरा-तफरी, कुछ देर ठप रहा आवागमन

Share अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। सेठ बसंत लाल मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप …

Leave a Reply