Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में शीलबट्टे से हमला कर बेटे ने मां की ले ली जान

Share


इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर चेरवापारा में एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी मां की हत्या कर दी। शराब के नशे में युवक ने शीलबट्टे से मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फलेन बाई पति स्व. ईश्वर प्रसाद चेरवा (45) निवासी ग्राम पंचायत गजाधरपुर चेरवापारा की रहने वाली थी। उसका बड़ा बेटा दिगंबर (25) शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह छड़ बेचकर शराब पीकर घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर मां ने उसे शराब पीने को लेकर डांट-फटकार लगाई। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में दिगंबर ने घर में रखे शीलबट्टे से मां के सिर पर हमला कर दिया। घटना के समय घर में एक छोटी बच्ची मौजूद थी। घटना के समय महिला का छोटा बेटा नमेश काम पर गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो उसकी मां बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसने निजी वाहन से तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और नशे का आदी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सेठ बसंत लाल मार्ग पर तेजाब से भरा केन गिरा,मची अफरा-तफरी, कुछ देर ठप रहा आवागमन

Share अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। सेठ बसंत लाल मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप …

Leave a Reply