Breaking News

बलरामपुर@सब्सिडी के नाम पर किसान से 5.50 लाख की ठगी,यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। नहर निर्माण और सरकारी सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर किसान से 5 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बरियों चौकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसान को विश्वास में लेने के लिए खेत में जेसीबी लगाकर काम भी शुरू करा दिया था। बाद में टेंडर पास कराने के नाम पर रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम बादा निवासी प्रेम साय (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल को दो युवक पल्सर बाइक से उसके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को शासकीय योजना से जुड़ा बताते हुए खेत मरम्मत और नहर निर्माण में सब्सिडी दिलाने की बात कही। अगले दिन खेत में जेसीबी पहुंचाकर नहर निर्माण शुरू कर दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने खुद को मुंशी और मैनेजर बताया। आरोपियों ने कहा कि टेंडर पास कराने के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए जमा करने होंगे, बाद में अधिकांश राशि सब्सिडी के रूप में वापस मिल जाएगी। झांसे में आकर किसान ने अंबिकापुर स्थित बैंक से रकम निकालकर आरोपियों को दे दी। रुपए लेने के बाद आरोपी रसीद लाने की बात कहकर फरार हो गए। बाद में उनके मोबाइल नंबर बंद मिले और जेसीबी भी गायब थी। मामले में राजपुर थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply